विधायक महर बोले मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे धरना



पिथौरागढ़

हवाई सेवा, बेस अस्पताल में स्टाफ की नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर विधायक मयूख महर का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में विधायक महर कार्यकर्ताओं संग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, वह धरने से नहीं उठेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व में हुई वार्ता के दौरान उन्हें जल्द ही हवाई सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अन्य मुख्यमंत्रियों की तरह वह भी केवल प्रयास करने तक ही सीमित रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *