विधायक चौधरी ने क्षेत्र भ्रमण कर सुनीं समस्याएं

रुद्रप्रयाग। क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने जखोली विकासखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर लोगों ने विधायक को समस्याओं से अवगत कर ज्ञापन दिया है। गुरुवार विधायक भरत सिंह चौधरी ने जाखणी, बरसिर, चौंरा, बच्चवाड़, कंपनियां व जखोली गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं और दोबारा विधानसभा में भेजने के लिए क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विजेन्द्र मेवाड़ ने विधायक को जखोली में केन्द्रीय विद्यालय खोलने, राजकीय पालीटेक्निक जखोली की सड़क पर डामरीकरण करने,जखोली में विधायक निधि से सोलर लाइटें लगाने,योग डिप्लोमा प्राप्त बेरोजगारों को हाईस्कूल वह इण्टर कालेजों में नियुक्ति देने सहित थाती देवी व नगदेव मन्दिर का सौंदर्यीकरण करने सहित विभिन्न मांगे ज्ञापन के माध्यम से विधायक भरत सिंह चौधरी को दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *