कीर्तिनगर ब्लॉक प्रमुख ने अपने पद से दिया इस्तीफा
श्रीनगर गढ़वाल। बीडीसी की बैठक में अधिकारियों की हीलाहवाली को लेकर नाराजगी जताने के तीन दिन बाद ही कीर्तिनगर क्षेत्र पंचायत प्रमुख सोवन सिंह पंवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे का कारण उन्होंने स्वास्थ्य ठीन न होना बताया है। लेकिन सही मायनों में पंवार इस बात को लेकर नाराज चल रहे है कि बीडीसी की बैठक को अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता से नहीं ले रहे है। जिस कारण योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही है। और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी अधिकारियों को लेकर नाराज चल रहे है। सूत्रों की माने तो पंवार समर्थक सदस्य शनिवार आज बैठक करके सामूहिक इस्तीफे का फैसला ले सकते है। सोवन सिंह पंवार ने जिलाधिकारी को इस्तीफा भेजे जाने की पुष्टि की है।
