प्रेमनगर में होली मिलन समारोह 13मार्च को
देहरादून। कूर्मांचल संस्कृति संरक्षण समिति एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति देहरादून संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन बसेरा फार्म हाउस बड़ोंवाला प्रेम नगर रोड में 13 मार्च को करेंगे। जिसमें कूर्मांचल का छोलिया नृत्य, कुमाऊं, गढ़वाल के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। कूर्मांचल संस्कृति संरक्षण समिति देहरादून के मिडिया प्रभारी वीरू बिष्ट ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट उपस्थित रहेंगे
