एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
देहरादून। देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा 26 और 27 मार्च को चतुर्थ उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन भल्ला कॉलेज स्टेडियम, हरिद्वार में किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के सभी महिला एवं पुरुष मास्टर्स एथलीट्स को आमंत्रित किया गया है। संस्था के जेके गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन या आफलाइन दोनों प्रकार से कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
