10 दिवसीय आधार अपडेट शिविर शुरू

ऋषिकेश। ग्राम पंचायत प्रतीतनगर के मिलन केंद्र में मंगलवार को 10 दिवसीय आधार अपडेट शिविर की शुरूआत हुई। शिविर में क्षेत्र के लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए जा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि आधार अपडेट करने में लोगों की सहायता कर रहे हैं। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए 10 दिवसीय शिविर लगाया गया है। इसमें नया आधार कार्ड बनाना, मोबाइल नंबर ऐड करना, पते में परिवर्तन करना तथा आधार कार्ड अपग्रेड करना और त्रुटियों को ठीक करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं। मौके पर खांड गांव रायवाला के ग्राम प्रधान शंकर दयाल धनै, संजय पोखरियाल, प्रधान अंजना चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष माया डबराल, खुशीराम जोशी, आशु सैनी, विदित सैनी, अरविंद भारद्वाज, सुनीता शाही, आसाराम नेगी, सौरव चमोली, नवीन शाह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *