लाहौरी एक्सप्रेस से मोबाइल चोरी में तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश। लाहौरी एक्सप्रेस से डोईवाला रेलवे स्टेशन पर एक यात्री का मोबाइल चुराने के आरोप में जीआरपी ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से जीआरपी ने चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है। उपनिरीक्षक महेशानंद के मुताबिक 18 दिसंबर को बलविंदर पुत्र स्व. जागरमल निवासी पोबाल, थाना अरनिया, जम्मू निवासी जीआरपी थाना हरिद्वार में डोईवाला रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जबकि, इसी दिन डोईवाला स्टेशन मास्टर ने लाहौरी एक्सप्रेस के चलते वक्त तीन युवकों को कूदकर भागने की सूचना दी थी। बताया कि आरोपियों को मंगलवार को डोईवाला स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजा पुत्र नत्थी राम निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, नीरंजन पुत्र राजकुमार और बजरंगी पुत्र राजाराम दोनों निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, केशवपुरी बस्ती, डोईवाला के रूप में हुई। आरोपी राजा की तलाशी लेने पर चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *