छात्राओं ने वेस्ट से तैयार की कलाकृतियां,मेयर ने की सराहना
देहरादून। नगर निगम और निगम से अनुबंधित भार्गव कंपनी की ओर से सोमवार को बालावाला वार्ड स्थित शमशेरगढ़ में राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक पाठशाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं ने वेस्ट से तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई। मेयर सुनील उनियाल गामा ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने प्लास्टिक वेस्ट से काबिले तारीफ कलाकृतियां बनाई हैं। छात्राओं ने बखूबी मैसेज दिया कि प्लास्टिक को रिसाइकल करके विभिन्न उपयोगी चीजों में भी बदला जा सकता है। कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से सूखा और गीला कूड़ा अलग से देने की अपील की। मेयर सुनील उनियाल गामा ने सभी से स्वच्छता सर्वेक्षण में देहरादून को बेहतर रैंक दिलाने के लिए सहयोग करने की अपील की। इसके अलावा सनलाइट कंपनी और निगम के संयुक्त प्रयास से सेवलाकलां में भी स्वच्छता जागरूकता कार्यकक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान
मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल, सहायक नगर आयुक्त आयुक्त एसपी जोशी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह, नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अनूप नौटियाल, भार्गव कंपनी से दीपक भार्गव, संचालक सनलाइट कंपनी सूर्यप्रकाश फरासी, मंजू कौशिक, मनमोहन चमोली, विजय रावत आदि मौजूद थे।
