यमुना एक्सप्रेस वे पर खून से लथपथ मिली युवती की लाश

मथुरा

मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 133 पर एक युवती की खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है। युवती द्वारा रोड क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। उसके पास से एक मानसिक रोग चिकित्सालय रोहतक का पर्चा मिला है। पुलिस उसके पहचान कर परिजनों से संपर्क करने में प्रयास में जुटी है।

बल्देव थाना प्रभारी के मुताबिक आज मंगलवार सुबह करीब चार बजे यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 133 की तीसरी लाइन पर खून से लथपथ एक युवती के शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जब उसकी पहचान करने का प्रयास किया। पीले रंग के सूट में मिली युवती के शव पास ही एक रोहतक स्थित मानसिक रोग चिकित्सालय के डॉक्टर का पर्चा मिला है। जिसमें उसका नाम कंचन निवासी श्योपुर अंकित हैं। युवती की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत होती है।

थाना प्रभारी का कहना है कि प्रतीत होता है कि युवती ने रोड क्रॉस करने की कोशिश की होगी तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवती की पक्के तौर पर शिनाख्त और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *