लोक निर्माण विभाग की विभागीय टीमों ,प्रमुख अभियंता मुख्यालय (सी) व प्रयागराज सुपरकिंग की टीमों के मध्य मैच खेला गया क्रिकेट मैच

लखनऊ

यू0पी0 पी0डब्लू0डी0 स्पोट्र्स  क्लब के मीडिया प्रभारी पारसनाथ आर्य ने बताया कि आज रविवार को लोक निर्माण विभाग की विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता ,प्रमुख अभियंता मुख्यालय (सी) व प्रयागराज सुपरकिंग की टीमों के मध्य। क्रिकेट मैच खेला प्रयागराज सुपरकिंग की टीमों के मध्य मैच खेला गया। टॉस जीतकर  प्रमुख अभियंता (सी) टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।  विवेक यादव  के नाबाद 90 व शिवेश मोहन के 48 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन का स्कोर बनाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी प्रयागराज सुपरकिंग टीम की तरफ से बृजेन्द्र मिश्रा 34 रन के अतिरिक्त कोई बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका निर्धारित 20 ओवर में 19 विकेट पर 105 रन ही बना सकी।  प्रमुख अभियंता (सी) टीम के लिए अभिजीत ने 3 विकेट, पंकज दीक्षित और अवनीश ने दो दो विकेट आऊट  किया। शानदार बैटिंग के लिए विवेक यादव को  मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि सौरभ बैराठी, अधीक्षण अभियंता महोदय ने प्रदान किया।
ज्ञातव्य है कि यू0पी0 पी0डब्ल्यू0डी0 स्पोट्र्स क्लब ने विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता (तृतीय पीडब्लूडी कप) का आयोजन सहारा सी0एस0डी0 स्टेडियम, गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर से 12 विभागीय टीम प्रतिभाग करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *