महापौर ने जन्मदिन पर की शुरूआत, 1 महीने निशुल्क मिलेगा भोजन

लखनऊ।
राजधानी में महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री  एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से  लखनऊ में कोई भूखा न सोए  को साकार करने हेतु लखनऊ के गरीबो, जरूरतमंदों, मजदूरों, अस्पताल में मरीजो के इलाज कराने आए तीमारदारों के लिए एक समय का मात्र 10 रुपये में भरपेट गुणवत्तापूर्ण और स्वास्थवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लखनऊ के तत्वाधान में मंगलवार को महापौर ने अनुसुइया रसोई का शुभारंभ किया। उन्होंने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में स्वयं भोजन वितरित कर शुरूआत की। महापौर के जन्मदिन पर शुरू हुई इस योजना के माध्यम से 1 महीने तक निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद मात्र 10 रुपए में गुणवत्तापूर्ण और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।  महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि महापौर अनुसुइया रसोई का उद्देश्य है कि लखनऊ के गरीबो, जरूरतमंदों, मजदूरों, अस्पताल में मरीजो के इलाज कराने आए तीमारदारों को दिन में एक समय का स्वाभिमान से कम पैसे में मात्र 10 रुपए में गुणवत्तापूर्ण और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराया जाए, जिसके लिए स्वच्छता और शुद्धता के लिए मशहूर संस्था अक्षय पात्र से भोजन बनवाकर लखनऊ शहर के ऐसे स्थान जहाँ जरूरतमंद हो, वहाँ वितरित किया जाएगा। महापौर ने बताया इसकी शुरूआत मेडिकल कॉलेज के ‘ट्रामा सेंटर’ से इसलिए की जा रही है क्योंकि यहाँ शहर में आपात स्थिति में लोग आते है, उनकी सेवा की जिम्मेदारी अब नगर निगम लखनऊ उठाएगा।
उक्त अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया संघ नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी,  ट्रामा सेन्टर के इंचार्ज हेड डॉ संदीप तिवारी, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद अनु मिश्रा, पार्षद पूनम मिश्रा, जितेंद्र राजपूत, अक्षय पात्र संस्था के एजीएम विनय शर्मा, जेडओ बिन्नो रिजवी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *