पावना ग्रुप आफ इंडस्ट्री के संस्थापक पवन जैन का निधन

अलीगढ।

पावना ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक पवन जैन नहीं रहे। गुरुवार को उन्होंने आगरा रोड स्थित निज आवास हरिनगर पर अंतिम श्वास ली। वह काफी दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। जानकारी मिलने पर शहर के तमाम रिश्तेदार, परिचित व शुभचिंतिक उनके घर पहुंच गए और शोक व्यक्त किया। जैन तीर्थधाम मंगलायतन एवं मंगलायतन यूनिवर्सिटी के संस्थापक पवन जैन मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे। लेकिन 1961 के बाद वे अलीगढ़ आ गए थे। उन्होंने हार्डवेयर से व्यवसाय की शुरूआत की थी। लगन और मेहनत के बलबूते पर उन्होंने इंडस्ट्रीज क्षेत्र में नई पहचान बनाई और अलीगढ़ का नाम रोशन किया। पावना ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज स्थापना की। उनके निधन की खबर पर शहर के व्यापारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। शव को अंतिम दर्शन के लिए डीपीएस के सिटी कार्यालय पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *