नवीन कुमार ने एनसीआर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला
प्रयागराज
मण्डल रेल प्रबंधक, आद्रा, दक्षिण पूर्व रेलवे के पद पर कार्यरत रहे नवीन कुमार ने गुरूवार को वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
नवीन कुमार वर्ष 1988 के भारतीय रेल बिजली इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 1988 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से इलेक्ट्रिकल में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री पूरी की और वर्ष 1991 में भारतीय रेल में अपनी सेवा प्रारम्भ की।
श्री कुमार भारतीय रेल में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों यथा सीनियर डीवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर धनबाद, सीनियर डीवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर टीआरडी मुगलसराय, एडीशनल चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर इलेक्ट्रिकल डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर मुगलसराय, एडीशनल चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरई कोलकाता, मुख्य बिजली लोको इंजीनियर पूर्व रेलवे आदि पर कार्य कर चुके हैं।