एनएलआईयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे हाईकोट के चीफ जस्टिस
भोपाल।
नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) का दीक्षांत समारेाह 20 नवम्बर को होगा। दीक्षांत समारोह में पहली बार मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिसस रवि विजय कुमार मलिमथ शिरकत करेंगे। दीक्षांत समारेाह में 185 छात्रों को एमएलएम, बीएलएलबी और एमएससीएल आईएस की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इस दौरान चीफ जस्टिस विद्यार्थियों को दस गोल्ड व सिल्वर मैडल देंगे समारोह से डिग्री लेने के लिए आवेदन करने का रविवार को अंतिम दिन था।
