शिवराज ने परिवार के साथ वन विहार में की नाइट सफारी – पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा
भोपाल …….
राजधानी भोपाल स्थित वन विहार नेशनल पार्क में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान परिवार के साथ नाइट सफारी के लिए पहुंचे. इस बात की जानकारी सीएम ने खुद ट्वीट कर दी. उन्होंने लिखा,श्श् आइये, आनंद उठाइये वन विहार में नाइट सफारी का… नाइट सफारी करते हुए उन्होंने वहां मौजूद सुविधाओं का अवलोकन किया. साथ ही यह जानने की भी कोशिश की कि वन विहार में नाइट सफारी के लिए और क्या-क्या सुविधाएं पर्यटकों को दी जा सकती हैं?
वन विहार नाइट सफारी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यहां कई वन्य प्राणी हैं. इसलिए इसकी ख्याति विश्व स्तर पर होना चाहिए. इससे यहां पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी. जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा. सीएम के नाइट सफारी के दौरान वन विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।
आपको बता दें कि वन विहार में नाइट सफारी बीते 4 मार्च से शुरू की गई है. हालांकि इसे शुरू करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने फरवरी में ही दे दिया था. लेकिन तैयारियां में देरी की वजह से इसे 4 मार्च से शुरू किया गया।
