भाजपा नेता कामिल खान ने शहीद स्मारक में देश के अमर शहीदों की मूर्ति स्थापना की मांग की
रुद्रपुर। भाजपा नेता ने खटीमा में शहीद पार्क में देश के अमर शहीदों की मूर्ति स्थापना के सम्बंध पत्र प्रेषित किया है। सोमवार को भेजे पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हुए कहा कि खटीमा शहीद पार्क में देश के अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद,भगत सिंह,अब्दुल हमीद,महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना की जाए जो कि शहीदों को क्षेत्र की जनता की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी । खटीमा के युवा,छात्र छात्राएं जनता देश के इन शहीदों मूर्ति और उनकी जीवनी को स्थापित करने से लाभान्वित होंगे और देश के इतिहास में आजादी कि लड़ाई में उनके योगदान को जान सकेंगे।
