सड़क दुर्घटना में होम गार्ड की मौत


रुद्रपुर। बाइक सवार होम गार्ड की इको गाड़ी से आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। रोडवेज को ओवरटेक करते समय इको गाड़ी ने सत्रह मील से खटीमा की ओर आते समय मंडी गेट के पास सामने से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार होम गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सत्रह मील चौकी में तैनात होमगार्ड कुलवंत सिंह राणा सरकारी डाक लेकर खटीमा की ओर आ रहा था कि सामने से आ रही इको गाड़ी ने मंडी गेट के पास रोडवेज से ओवरटेक किया और बाइक सवार होमगार्ड को जबरदस्त टक्कर मार दी।टक्कर लगने के बाद होमगार्ड कुलवंत सिंह राणा पुत्र किशन सिंह राणा उम्र 50 साल निवासी नोसर सड़क किनारे खड़ी एक कार से भी छिटक कर टकरा गया जिससे मौके पर ही होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहोची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 108 से मोर्चरी में रखवा दिया । मौके पर पहोचे सत्रह मील पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप पिलखवाल ने घटनास्थल पर लोगो से पूछताछ कर जानकारी ली ओर सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *