पुलिस ने 200से अधिक कर्मचारियों के सत्यापन किए
नैनीताल। नैनीताल में पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट व दुकानों का निरीक्षण कर सत्यापन किया गया। इस दौरान तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने कर्मचारियों का सत्यापन न होने व एक आईडी पर चार पर्यटकों को करने देने पर छह होटल संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने इस महीने अब तक 200 से अधिक कर्मचारियों के सत्यापन की जांच की। पुलिस की ओर से कहा गया है कि होटल, रेस्टोरेंट व दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन नहीं किया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ विभा दीक्षित ने कहा कि तल्लीताल व मल्लीताल क्षेत्र में पुलिस टीम बनाकर होटल, रेस्टोरेंट व दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है।
