खटीमा के जतिन को जूडो कराटे में गोल्ड, नेशनल के लिए चयन


रुद्रपुर। खटीमा के ब्लैक बेल्ट जतिन ने राज्य स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेंडल जीत कर नेशनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। सात मई को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पिथौराढ़ जिले के तलीसार गांव के मूल और हाल छिनकी गांव निवासी ठाकुर चड्ढा के बेटे जतिन ने गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले उन्होंने रुद्रपुर में संपन्न जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी जीतीं हैं। जतिन 50-55 किलो भार वर्ग में खेलते हैं। दो माह बाद वह महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर राज्य का नेतृत्व करेंगे। जतिन के पिता ठाकुर चड्ढा ने बताया कि इस समय जतिन अपने कोच लक्ष्मण के साथ नेशनल की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *