चेतावनी निशान छूकर बह रही गंगा

ऋषिकेश।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही बारिश से ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को गंगा चेतावनी निशान को छूकर बही। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम के बिगड़ते मिजाज से तटीय क्षेत्र में बसे लोग बाढ़ की आशंका को देखते हुए सहमे हुए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, इसका असर गंगा के जलस्तर पर नजर आ रहा है। सोमवार सुबह अचानक जलस्तर में वृद्धि हुई। सुबह 11 बजे गंगा की जलधारा चेतावनी रेखा से एक मीटर नीचे बही। लेकिन दोपहर के समय गंगा चेतावनी निशान को छूकर बहने लगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *