रोडवेज में नियुक्ति के लिए युवाओं ने शुरू किया अनशन

देहरादून।

रोडवेज में विभिन्न पदों पर ज्वानिंग की मांग को लेकर युवाओं ने आमरण अनशन कर दिया है। अनशन पर संदीप और गौरव बैठे हैं। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक को नौकरी नहीं मिलती तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।
एकता विहार में धरने पर बैठे युवाओं ने कहा कि रोडवेज में सहायक मकेनिक, भंडारपाल, सहायक भंडारपाल, सहायक निरीक्षक के पद पर उनका चयन तीन साल पहले हो गया था, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं मिल पाई। नियुक्ति के लिए कई बार रोडवेज के अफसरों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। आखिकार उनको आंदोलन के लिए रास्ता चुनना पड़ा है। तीन दिन से धरना दे रहे हैं और अब आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन तब तक शुरू रहेगा जब तक मांग पूरी नहीं होती। धरने पर रजनीकांत, विनोद, संदीप, सत्यदेव, धर्मेंद्र सलमान, गौरव, कुलदीप, अनूप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *