महिला लेखकों ने साझा किए अनुभव

 

देहरादून। देहरादून के पुस्तक चर्चा समुदाय बुकनर्ड्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष्य में वार्षिक महिला लेखकों के लिए चर्चा सत्र आयोजित किया। इसमें महिला लेखकों ने अपने अनुभव साझा किए। बुकनर्ड्स ने साहित्यिक परिदृश्य में महिलाओं के साथ खुशी का इजहार किया। रविवार को जाखन स्थित कैफे लाटा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लेखकों और मॉडरेटर के परिचय और अभिनंदन के साथ हुई। बैगइट कंसल्टिंग ग्रुप की निदेशक और महिला मंच तेजस्वनी बिजनेस एसोसिएशन की संस्थापक प्रिया गुलाटी ने प्रायोजकों के साथ लेखकों को सम्मानित किया। लेखकों के विविध पैनल में डॉ. शिवानी खेतान, पूजा पोद्दार मारवाह, वेणु अग्रहारी ढींगरा, दीप्ति प्रिय शामिल रही। कार्यक्रम का समापन बुकनर्ड्स से संस्थापक नेहा राज ने लेखिकाओं को स्मृति चिह्न देकर किया। इस मौके पर रोहन राज भटनागर, माणिक कौर आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *