विश्व ग्लूकोमा सप्ताह : नेत्र सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली
देहरादून। विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत रविवार को अमृतसर आई क्लीनिक लेसिक सेंटर की ओर से नेत्र सुरक्षा जागरूकता रैली (वॉकाथान) का आयोजन किया गया। ईसी रोड स्थित क्लीनिक से शुरू होकर वॉकाथान सर्वे चौक, क्रास रोड मॉल होते हुए वापस क्लीनिक पहुंची। वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि रैली के जरिये ग्लूकोमा से बचाव की जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. देवेश शर्मा, डॉ. अनुज शर्मा, डॉ. कनिका गुप्ता, डॉ. दीपेश अरोड़ा, डॉ. एनएस जंगपांगी, डॉ. वैभव शाही, डॉ. अभिषेक कुमार, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
