तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे आरटीओ कर्मचारी

देहरादून।

आरटीओ के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक उनकी एक सूत्रीय मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
आरटीओ परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि 2020 में जारी हुए शासनादेश में पूर्व में स्वीकृत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों को त्रुटिपूर्ण तरीके से दर्शाया गया। लेकिन अभी तक उसमें सुधार नहीं हो पाया, जिस कारण कर्मचारियों के प्रमोशन नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तब तक किसी भी सूरत में आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे, जब तक त्रुटि में सुधार नहीं होता। इस मौके पर महामंत्री यशवीर बिष्ट, उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष दौलत पांडेय, जिलाध्यक्ष बृजमोहन रावत, नितिका, प्रीति, शिवानी, सरीता, अर्चना शर्मा, सुरेंद्र दत्त खंडूड़ी, कृष्ण चंद पनेरू, भूपेंद्र, प्रदीप मंद्रवाल, राजेंद्र तिवारी, सूरजपाल, मुकुल ममगाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *