योगगुरु ने दिया पुलिस फोर्स के इलाज का भरोसा


हरिद्वार। एसएसपी अजय सिंह ने बाबा रामदेव से मुलाकात कर विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहे पुलिस फोर्स के स्वास्थ्य को लेकर मंथन किया। रामदेव ने एसएसपी को भरोसा दिलाया कि विभिन्न रोगों से पीड़ित पुलिसकर्मियों का भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं योग से इलाज कराया जाएगा। एसएसपी ने बाबा रामदेव को आश्वस्त किया कि पतंजलि संस्थान के नाम पर हो रही ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष प्रयास किए जाएंगे। एसएसपी अजय सिंह शुक्रवार को बाबा रामदेव से मिलने पतंजलि योगपीठ पहुंचे। एसएसपी ने मुलाकात के दौरान पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की चिंता को लेकर रामदेव से अपने विचार सांझा किए। एसएसपी ने उन्हें बताया कि पुलिस फोर्स के सामने रोजाना नई नई चुनौतियां होती है। अपने परिवार से दूर रहकर पुलिसकर्मी अपने फर्ज हो अंजाम देते हैं। लिहाजा कई पुलिसकर्मी बेहद ही गंभीर रोगों की चपेट में आ जाते है और तनाव से भी ग्रस्त होते है। ऐसे में पतंजलि योगपीठ में पुलिस फोर्स के इलाज के लिए कदम उठाया जाए। रामदेव ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति की उपलब्धियों को एसएसपी से सांझा करते हुए किसी भी प्रकार के रोग निवारण में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
योगगुरु ने पतंजलि के नाम से हो रही साइबर ठगी को लेकर भी एसएसपी से चर्चा की। एसएसपी ने बाबा रामदेव को भरोसा दिलाया कि साइबर ठगों से निपटने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साइबर सेल को पतंजलि से जुड़े मसलों पर बेहद ही चौकस रहने के निर्देश दिए जाएंगे। भरोसा दिलाया कि इस तरह के ऑनलाइन ठगी को रोकना बेहद ही आवश्यक है, जिस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *