शराब पीने का विरोध करने पर महिला को दौड़ाया


हरिद्वार। घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर एक महिला को नशेड़ियों ने हाथ में धारदार हथियार लेकर दौड़ा लिया। पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पीड़िता के बेटे ने इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। रियासत पुत्र तासीन अहमद निवासी लोधामंडी ने पुलिस को बताया कि कुछ युवक उसके घर के पास शराब पी रहे थे। उसकी मां ने युवकों के नशा करने को लेकर विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसकी मां के साथ गाली गलौज की। आरोप है कि कुछ युवकों ने धारदार हथियार से उसकी मां को आतंकित करते हुए पीछे दौड़ पड़े। जैसे तैसे उसकी मां ने घर के अंदर घुसकर खुद को सुरक्षित किया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि एक आरोपी शेर खान को नामजद करते तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *