अग्निपथ के विरोध में 24 को किसान करेंगे आंदोलन

काशीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा ने सेना में भर्ती की नई अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं के राष्ट्रव्यापी विरोध को अपना समर्थन दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार बाजवा ने इस विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील करते हुए इस योजना को जवान विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी बताया है। कहा है कि किसान मोर्चा जवानों के साथ इस संघर्ष में कंधे से कंधा जोड़कर खड़ा है। संयुक्त किसान मोर्चा 24 जून को देशभर में विरोध दिवस मनाएगा। किसान मोर्चा सभी जिला, तहसील या ब्लॉक मुख्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित कर भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *