चार जुलाई को होंगे लकड़ी व्यापार मंडल चुनाव

काशीपुर। लकड़ी व्यापार कल्याण समिति के चुनाव चार जुलाई को होंगे। इसके लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अध्यक्ष समेत पांच पदों के लिए नामांकन 25 जून को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक होंगे।लकड़ी व्यापार कल्याण समिति के चुनाव के लिए व्यापारी उत्साहित हैं। चुनाव में 632 व्यापारी मतदान करेंगे। वर्तमान कार्यकारिणी का समय पूरा होने पर लकड़ी व्यापार कल्याण समिति के चुनाव अधिकारियों ने वोट बनवाकर चुनाव की तिथि चार जुलाई घोषित कर लकड़ी मंडी में बैनर पोस्टर चस्पा करा दिये हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष उपसचिव पद के लिए होने वाले चुनाव में नामांकन 25 जून को होंगे। जबकि नाम वापसी 26 जून को होगी। 27 जून को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव के लिए हाजी जफर, शराफत एडवोकेट, मो.आरिफ, शहजाद जग्गा आदि को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। चुनाव अधिकारी हाजी जफर, शराफत एडवोकेट ने बताया चुनाव चार जुलाई को होंगे। मतदान के बाद उसी दिन साढ़े चार बजे से मतगणना हाजी जफर की दुकान में कराई जायेगी। जीते लोगों को प्रमाण दिए जायेंगे। वर्तमान में शाहनवाज आलम अध्यक्ष पद पर काबिज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *