विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रस्तुत किए मॉडल

रुद्रपुर। केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने भौतिक एवं आभासी दोनों माध्यम से प्रतिभाग किया। छात्रों ने अलग-अलग विषय पर विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेंश चंद ने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण को स्वयं के अंदर कैसे विकसित करें इसके बारे में बताया। यहां विज्ञान प्रदर्शनी की प्रभारी भावना उपाध्याय, कुलदीप कुमार, मनीषा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *