कांग्रेस की सरकार में जनसमस्याओं का होगा समाधान

रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत का नानकमत्ता के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ग्राम सरोंजा के ग्राम प्रधान सुखविंदर सिंह मोमी के आवास में आयोजित कार्यक्रम में रावत ने कहा कि 10 मार्च को पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के जिला सचिव वजिंदर मोमी ने बीजेपी के पांच वर्ष के कार्यकाल को जनविरोधी बताया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुर्ना, नरेंद्र ठकुराठी, भास्कर राणा, सुरेंद्र करनावल, निशिकेश भट्ट, सुलखा सिंह, हरप्रीत सिंह, सफी अहमद, हरनाम सिंह, रितेश राणा, प्रदीप बेदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *