आज से दो पालियों में होगी होगी 10वीं व 12वीं प्री-बोर्ड की परीक्षा

 

रुद्रपुर। जिले में आज से प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू होगी। यह परीक्षाएं 7 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए 124 माध्यमिक विद्यालयों में कोविड नियमों का पालन करते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्रों को बैठाने के लिए व्यवस्थाएं भी पुख्ता कर ली गई हैं। वहीं प्रवेश लेते समय में गेट पर ही कोविड सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां कक्षा-कक्षों को भी सेनेटाइज करा दिया गया है। यहां पर हाईस्कूल के 22,222 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट के 16,639 छात्र-छात्राएं प्री-बोर्ड की परीक्षा में भाग लेंगे। सोमवार को प्री-बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। कक्षा 10 और 12 का प्रथम सत्र सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और द्वितीय सत्र दोपहर एक बजे से चार बजे तक होगा। इसमें कक्षा 10 और 12 वीं की पहली परीक्षा हिंदी विषय की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि आज से प्री बोर्ड की परीक्षाएं दो पॉलियों में होंगी। इस दौरान कोविड 19 के नियमों का पालन कराते हुए परीक्षा आयोजित करायी जाएंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *