अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 13 पैसे चढक़र 79.11 पर पहुंचा
मुंबई
रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 79.11 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कम आक्रामक रुख के चलते डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपया मजबूत हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.16 पर खुला और शुरुआती सौदों में बढ़त दर्ज करते हुए 79.11 के स्तर को छू गया। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त दर्ज की। पिछले सत्र में रुपया 79.24 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 फीसदगिरकर 105.75 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.97 फीसदगिरकर 103 डॉलर प्रति बैरल पर था।
