सोना हुआ सस्ता चांदी के बढ़े भाव, देखें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के रेट में आज क्या हुआ बदलाव

नई दिल्ली

सोने-चांदी के भाव में आज बदलाव देखने को मिल रहा है।  इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक सर्राफा बाजारों में  24 कैरेट शुद्ध सोना शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले आज यानी सोमवार को महज 61 रुपये सस्ता होकर 51405 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 359 रुपये उछल कर 57912 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली। अब  शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से  56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब  4849 रुपये ही सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 18096 रुपये सस्ती है।  24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52947 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोडऩे के बाद सोने का भाव 58241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। त्रस्ञ्ज जोडऩे के बाद चांदी की कीमत 59649 रुपये प्रति किलो हो गई है।  इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 65614 रुपये में देगा।
22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव
अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51199 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद त्रस्ञ्ज, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोडक़र आपको मिलेगा 58008 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव  47087 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। तीन फीसद त्रस्ञ्ज के साथ यह 48499 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी  मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोडऩे पर करीब 53349 रुपये का पड़ेगा।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38700 के पार
वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38554 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद त्रस्ञ्ज के साथ  39710 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोडक़र यह 43681 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 30072 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। त्रस्ञ्ज के साथ यह 30974 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 34071 रुपये का पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *