सोमवार राहतभरा : कच्चा तेल हुआ सस्ता

नई दिल्ली

कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। लगातार 72वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के रेट से पब्लिक को राहत है। ब्रेंट क्रूड 102.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई 97.30 डॉलर प्रति बैरल पर था। इसके बावजूद महाराष्ट्र को छोड़ मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 72वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में
महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम होने के बाद अब देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था। आज  सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ?79.74 लीटर है। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है।
शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर    113.49    98.24
परभणी    109.37    95.77
मुंबई    106.31    94.27
भोपाल    108.65    93.9
जयपुर    108.48    93.72
रांची    99.84    94.65
पटना    107.24    94.04
चेन्नई    102.63    94.24
बेंगलुरु    101.94    87.89
कोलकाता    106.03    92.76
दिल्ली    96.72    89.62
अहमदाबाद    96.42    92. 17
चंडीगढ़    96.2    84.26
आगरा    96.35    89.52
लखनऊ    96.57    89.76
पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *