महाविद्यालय को कंप्यूटर किए वितरित



चमोली। मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग-नारायणबगड़ के लिए विधायक भूपालराम टम्टा ने अपनी निधि से कंप्यूटर और प्रिंटर की सौगात दी है।
थराली विधायक भूपालराम टम्टा द्वारा विधायक निधि से मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग-नारायणबगड़ को ढाई लाख रुपए कंप्यूटर हेतु स्वीकृत किए गए थे। सोमवार को विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी ने महाविद्यालय के प्राचार्य व अन्य स्टाफ को चार कंप्यूटर और एक प्रिंटर सौंपे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर विधायक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज तक हमारे पास मात्र एक कंप्यूटर था जिसमें सभी कार्य संपादित करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खैनोली हरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान डांगतोली सुरेंद्र धनेत्रा,प्रोफेसर सूरजमणी कुडियाल,पंडित रजनीश सती, प्रोफेसर विपिन बंसल,प्रोफेसर सिमरजीत बब्बर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *