सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले एक साल में किया मालामाल और विप्रो ने कंगाल
नई दिल्ली
शेयर बाजार में पिछले एक साल के उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स के 30 स्टॉक्स में से 83 फीसद बढ़त पर रहे, जबकि 17 फीसद कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। इनमें सबसे ज्यादा उछाल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में दर्ज की गई। एक साल में इसने करीब 60 फीसद का रिटर्न दिया है। एक साल में इस स्टॉक ने 671.00 रुपये का लो और 1,192.55 रुपये का हाई देख चुका है। शुक्रवार को यह बीएसई पर 1164.75 रुपये पर बंद हुआ था।
इस लिस्ट में आईटीसी, टाइटन, सन फार्मा, एनटीपीसी जैसे स्टॉक्स हैं, जिन्होंने एक साल में 30 फीसद से अधिक रिटर्न दे चुके हें। इनके अलावा पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 22 से 28 फीसद के बीच रिटर्न दिया है। वहीं, भारती एयरटेल ने 19.58, एसबीआई ने 19.57, आईसीआईसीआई बैंक ने 19.07 फीसद का रिटर्न दिया है।
10 से 15 फीसद के बीच रिटर्न देने वाले स्टॉक्स
सेंसेक्स में 10 से 15 फीसद के बीच रिटर्न देने वाले शेयरों में एलएंडटी 13.28 फीसद, एचयूएल 12.98 फीसद, बजाज फाइनेंस 12.74 फीसद, एशियन पेंट्स 11.18 फीसद और कोटक बैंक 10.31 फीसद के नाम हैं।
10 फीसद से कम रिटर्न देने वाले स्टॉक्स
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से नेस्ले, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक ने एक साल में 1 से 10 फीसद तक का रिटर्न दिया है।
इन शेयरों ने कराया नुकसान
नुकसान कराने वाले शेयरों में डॉक्टर रेड्डी, एसडीएफसी, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, विप्रो, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम हैं, जिन्होंने ने 1 से 28.30 फीसद का निगेटिव रिटर्न दिया है।
00
