इमामी एग्रोटेक की कांडला रिफाइनरी से उत्पादन शुरू

कोलकाता  ।

इमामी समूह की खाद्य तेल एवं बायोडीजल के क्षेत्र में कारोबार करने वाली सहायक कंपनी इमामी एग्रोटेक के कांडला (गुजरात) रिफाइनरी से खाद्य तेल का उत्पादन शुरू हो गया है। इमामी समूह के निदेशक आदित्य वी. अग्रवाल ने कहा, युवा कंपनी इमामी एग्रोटेक लिमिटेड 11 साल पहले अपनी यात्रा शुरू करने के बाद से एक गतिशील और आक्रामक व्यापार रणनीति का पालन कर रही है।
कांडला संयंत्र की शुरुआत हमारे लिए एक बड़ा कदम है क्योंकि हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर खुद को और मजबूत करना है। हम 2025 तक 25000 करोड़ रुपये के अपने व्यापार लक्ष्य को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि हम अगले तीन वर्षों में लगभग 1000-1500 करोड़ रुपये के कुल व्यापार निवेश के साथ नई श्रेणियों में प्रवेश करने की तैयारी में है देश में अग्रणी खाद्य ब्रांड के रूप में उभर सकें।
समूह के निदेशक मनीष गोयनका ने कहा, कांडला में लगभग 54 एकड़ में निर्मित यह 600 करोड़ रुपये की ग्रीनफील्ड परियोजना कोविड महामारी की चुनौतियों के बावजूद महज डेढ़ साल के रिकॉर्ड समय में परिचालन के लिए तैयार हो गई है। इससे हमें उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र में व्यापक विस्तार में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *