विश्व शिक्षक दिवस पर कलेक्टर ने 200 विद्यार्थी और शिक्षक हुए सम्मानित

कोरबा ।

मंगलवार 5 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक संघर्ष मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयुक्त आयोजन में जिला कलेक्टर कोरबा रानू साहू के मुख्य आतिथ्य एवम विभागीय अधिकारियों की गरिमयी उपस्थिति में गीतांजलि सभागार में शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों  को विशिष्ट सेवा सम्मान करोना काल में अपने जीवन का परवाह किए बगैर खतरनाक वायरस के संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए जिन शिक्षकों ने सेवा देते देते कोरोना से संक्रमित हुए ऐसे उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों को करोना वॉरियर सम्मान तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल के सत्र 2020  -21 के परीक्षा मे 95: से अधिक अंकों के साथ उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर अपने परिवार एवं समाज का नाम बढ़ाया ऐसे प्रतिभावान छात्रों को मेघावी विधार्थी सम्मान, विभागीय स्तर पर विषेश कड़ी के रुप मे कार्य करने वाले संकुल शैक्षिक समन्वयक भी कलेक्टर कोरबा श्रीमती रानू साहू के हाथों सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
गीतांजलि भवन सभागार में उपस्थित शिक्षकों की अपार उत्साह के साथ विभिन्न संस्कृतिक गतिविधियों  में दूसरे जिले के शिक्षकों एवं कोरबा जिले के सांस्कृतिक लोक मंच से जुड़े प्रतिभावान शिक्षकों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मे राजकीय गीत ए छत्तीसगढ़ीए फिल्मीए पंथी गीत  प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर रानू साहू ने अपना विचार प्रकट करते हुए उपस्थित शिक्षकों को अध्ययन अध्यापन में विशेष गुणवत्ता एवं शिक्षा को केवल व्यवसाय ना समझ कर गुरु की परंपरा को निभाते हुए बच्चों में अपार ज्ञान की संभावना शिक्षकों के हाथों बताया गया। शिक्षकों  से यह भी अपेक्षा की गई कि अपने विद्यालय के ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रेरित करें की वह अपने आप को आने वाले समय में अपनी प्रतिभा का प्रभाव उच्च क्षेत्रों में प्रतिस्थापित कर सकें। कलेक्टर रानू साहू ने बताया कि वह भी ग्रामीण परिवेश  में पल बढ़कर आज इस मुकाम पर पहुंची हैं शिक्षकों ने उनके विचारों को सुनकर मंत्रमुग्ध हुए और उनसे प्रेरित होकर सभी उपस्थित शिक्षकध्शिक्षिकाओं ने आपके अपेक्षाओं पर खरा उतरने विश्वास दिलाया कार्यक्रम में डीईओ कोरबा जे पी भरद्वाज की ओर से भी शिक्षकों को प्रेरित करने वाले उद्बोधन दिए गए। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षक, विशिष्ट सेवा देने वाले प्राचार्य एवं प्रधान पाठक, शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *