फर्जी ई-मेल से सप्लायर को 27 लाख की चपत

कोरबा।

बिजली प्लांट के एक सप्लायर द्वारा डीएसपीएम प्लांट के लिए कोलकाता की कंपनी से खरीदे गए उपकरण के लिए रकम जमा करने संबंधी फर्जी ई-मेल भेजकर 27 लाख की चपत लगा दी गई है। मामले की रिपोर्ट पर दर्री पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
दर्री थाना अंतर्गत साडा कॉलोनी निवासी आशीष गुलाटी बिजली प्लांट में उपकरण सप्लाई करता है। शहर के डीएसपीएम प्लांट में लगाने वाले उपकरण के लिए गुलाटी को ठेका मिला था। इसके बाद कोलकाता की एक कंपनी से उक्त उपकरण का 29 लाख 50 हजार में सौदा हुआ। गुलाटी ने कंपनी को ढाई लाख एडवांस दिया, जो कंपनी के बताए खाते में ट्रांसफर हुआ। इसके 5 दिन बाद कंपनी ने उपकरण तैयार होने की जानकारी देते हुए बाकी रकम 27 लाख भेजने के लिए ई-मेल किया। इस बीच कंपनी के ई-मेल आईडी से मिलते-जुलते नाम वाले ई-मेल आईडी से मेल कर नए बैंक खाता में रकम जमा करने को कहा। पहले जैसा प्रोफ ॉर्मा इनवाइस होने से गुलाटी को धोखा हो गया। उन्होंने 27 लाख उक्त खाता में जमा कर दिए। इसके बाद जब संबंधित कंपनी से उन्होंंने संपर्क किया, तब उनके खाते में रकम नहीं जमा होने का पता चला। इसके बाद ई-मेल मिलान करने पर फर्जी ई-मेल से धोखाधड़ी होने का पता चला। गुलाटी ने दर्री थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए ई-मेल हैक कर धोखाधड़ी होने की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *