विस अध्यक्ष ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, विस भवन के लोकार्पण का दिया आमंत्रण

ऋषिकेश।

एम्स ऋषिकेश में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वागत किया। उन्होंने पीएम मोदी को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। गुरुवार को एम्स परिसर में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड राज्य से विशेष लगाव रहा है। देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए उनका हमेशा एक सकारात्मक दृष्टिकोण रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उत्तराखंडवासियों का भी अटूट विश्वास एवं प्रेम है। इसलिए उन्हें पत्र सौंपकर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें आश्वस्त करते हुए गैरसेंण के निमंत्रण के लिए प्रमुखता से विचार करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *