चकराता विद्युत सब स्टेशन में नई ब्रेकर मशीनें लगने लगी

 

विकासनगर। ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए ऊर्जा निगम ने पुरानी ब्रेकर मशीनों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। निगम अधिकारियों के अनुसार रविवार शाम तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। विद्युत सब स्टेशन चकराता से चकराता बाजार, छावनी क्षेत्र सहित आसपास के सैकड़ो गांवो के लिए विद्युत आपूर्ति की जाती है। लेकिन यहां सब स्टेशन में लगी ब्रेकर मशीनें काफी पुरानी हो गई है, जिसके चलते अक्सर 33 केवी लाइन में खराबी आ जाती है। ऊर्जा निगम के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि लंबे समय से चकराता सब स्टेशन में यह समस्या आ रही थी जो बरसात के मौसम में बढ़ जाती है। कहा सब स्टेशन तक विद्युत आपूर्ति सुचारु हो जाने के बाद फीडर में सप्लाई देने वाले ब्रेकर नमी के कारण खराब हो जाते हैं, जिसके कारण घंटों आपूर्ति बाधित हो जाती है। उपभोक्ताओं की ओर से अक्सर इस संबंध में शिकायतें मिलती हैं, जिसके बाद सात नई ब्रेकर मशीनों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। बताया कि ब्रेकर लग जाने के बाद क्षेत्र कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *