नगर निगम में कर्मचारियों ने किया दो घंटे का कार्यबहिष्कार

देहरादून

नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के आहवान पर नगर निगम के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया। नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नाम बहादुर ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन और अन्य भुगतान जल्द करवाने, गोल्डन कार्ड जारी करने, मृतक आश्रितों की नियुक्ति जल्द करने, आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजनों को प्राथमिकता देने समेत अन्य मांगों को लेकर निगम प्रबंधन से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। महामंत्री सत्येंद्र कुमार ने कहा कि नगर आयुक्त ने मांगों को लेकर जल्द ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *