हिन्दू महासभा ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,दिनेश त्यागी के निधन पर शोकसभा

 

 लखनऊ।
अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश ने आज यहां पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द्र त्यागी के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ऋशि त्रिवेदी ने श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि त्यागी जी ने 1996 से 2006 तक  निरंतर 11 वर्ष तक 29 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हिन्दू महासभा की नीतियों और कार्यक्रमो को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता दिवाकर विक्रम सिंह सहित कई नेताओं ने श्री दिनेश चन्द्र त्यागी के कार्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि श्री त्यागी ने ही अयोध्या के राम मन्दिर के आन्दोलन की नींव रखी थी, जो आज सफलता की गाथा रच रहा है। ऐसे में उनका इस दुनिया से चले जाना हिन्दुत्व की राजनीति में एक अपूर्णनीय क्षति है। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि श्री त्यागी ने ही 1990 में चुनाव आयोग द्वारा हिन्दू महासभा का राजनीतिक पंजीकरण निरस्त होने के उपरान्त जो न्यायालीय संघर्ष कर हिन्दू महासभा को पुनः राजनीतिक मान्यता दिलायी थी, इसके अलावा अन्य कई कार्य पार्टी को उठाने के लिये किये जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *