ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
कानपुर
काहूकोठी सिरकी मोहाल निवासी विमलेश उर्फ विटुल (42) सिलाई कारीगर थे परिवार में पत्नी सन्नो और दो बच्चे हैं। बड़े भाई कमलेश ने बताया कि विमलेश के साढू की बेटी रामादेवी स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती है। शनिवार देर शाम वह बाइक से रिश्तेदारों को खाना देने के लिए जा रहे थे। तभी रामादेवी चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें कांशीराम ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्र ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
