पाक ने संघर्ष विराम तोड़ने के लिए किया ड्रामा

नई दिल्ली

पाकिस्तान ने बीते दिनों भारत के साथ सीमा पर संघर्षविराम के नियमों का पालन करने का ऐलान किया था। हालांकि अब पाक इससे मुकरने की कोशिश कर रहा है और इस बार उसने जम्मू-कश्मीर के राज्य की स्थिति यानी स्टेटहुड को बहाना बनाया है। पाक ने भारत को बताया है कि एलओसी पर संघर्षविराम के लिए जिन नियमों को 25 फरवरी के दिन नवीनीकरण किया गया, वे लंबे समय तक तभी स्थिर रह पाएंगे जब भारत, जम्मू और कश्मीर का स्टेटहुड वापस करेगा। पाकिस्तान का कहना है कि भारत फिर से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दे।
गौरतलब है कि 5 अगस्त 2019 को राज्यसभा और लोकसभा में एक विधेयक के जरिये जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश क्रमशः जम्मू और कश्मीर , लद्दाख बना दिया। साथ ही इस क्षेत्र से अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान खत्म किये गये और अनुच्छेद 35ए को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया था। डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स द्वारा जारी संयुक्त बयान में पाकिस्तानी स्थिति में किसी भी तरह के बदलाव को प्रकट नहीं किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उस बयान पाक की उस स्थिति में कोई बदलाव नहीं है जिसके अनुसार कश्मीर एक विवाद है और इसका समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों से जुड़ा है। उन्होंने कहा किसी भी तरह से साझा बयान का मतलब यह न निकाला जाये कि कश्मीर को लेकर भारत के दावों को स्वीकार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *