पति के साथ प्रियंका करेंगी ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपना लोहा मनवाया है। प्रियंका ने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वे कई अवार्ड नाइट्स में टॉक ऑफ द टाउन रही हैं। अब इस बार वो कुछ अलग करने जा रही हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशंस ऐलान करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें उनका साथ देंगे उनके पति निक जोनस, यानी 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा प्रियांका और निक मिल कर करेंगे।
इसकी जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका निक के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका निक से पूछती है, मुझे बताओ, हम ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा कर रहे हैं। इस पर पीछे खड़े निक कहते हैं कि तुम पहले ही सब कुछ बता चुकी हो। इसके बाद प्रियंका कहती हैं कि हम ऑस्कर नॉमिनेशंस का ऐलान करने वाले हैं।
