कण्वाश्रम के विकास को ठोस योजना तैयार की जाए


कोटद्वार। नागरिक मंच ने कोटद्वार स्थित कण्वाश्रम के विकास के लिए ठोस योजना तैयार करने की मांग की है। इस संबंध में मंच अध्यक्ष सीपी नैथानी और महासचिव अतुल भट्ट ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में कहा गया है कि कोटद्वार से 13 किमी दूर अवस्थित कण्वाश्रम महर्षि कण्व की कर्मस्थली और देश के नामदेवा चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्म स्थली है। लेकिन अभी भी कण्वाश्रम पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान नहीं बना पाया है, जिसके लिए कण्वाश्रम को विकसित करने की आवश्यकता है। कहा कि वर्ष 2018 में केंद्र सरकार ने कण्वाश्रम को आइकॉनिक स्थान घोषित किया। तत्पश्चात यहां के विकास के लिए सीएसआर मद विकसित कराने की योजना जिला व शासन स्तर पर तैयार की गई, जो अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। कहा कि कण्वाश्रम को विकसित कर पौखाल, महाबगढ़, चरेख होते हुए गूलरझाला मंदिर, जगदेव बाबा मंदिर और सिद्धबली मंदिर होते हुए वापस कण्वाश्रम के लिए ट्रैकिंग रूट विकसित किया जा सकता है। ऐसा होने से कण्वाश्रम को पर्यटन मानचित्र पर पहचान भी मिलेगी और क्षेत्र में रोजगार का सृजन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *