रेल अस्पताल में डाक्टरों के शुरु हुए इंटरव्यू
मुरादाबाद
रेल प्रशासन अस्पताल में कोविड मरीजों की देखभाल को व्यापक बंदोबस्त कर रहा है। मंडल रेल अस्पताल में सबसे बड़ा संकट डाक्टर व पेरामेडिकल स्टाफ का है। रेलवे में कोविड अस्पताल व अन्य मरीजों पर देखरेख के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल में डाक्टरों के लिए वॉक इन इंटरव्यू चल रहे है। संभावना है कि जल्द ही रेल प्रशासन अस्पताल में स्टाफ की कमी पूरी हो जाएगी।
रेलवे की अपने अस्पताल में मरीजों को चौबीस घंटे नियमित रूप से सेवा देना चाहता है। पर अस्पताल में स्टाफ की कमी काम में बाधा बन रही है। अस्पताल में सबसे बड़ी कमी डाक्टर के अलावा नर्स, वार्ड ब्वाय और आया आदि की है। कोरोना की घातक होती दूसरी लहर से तमाम रेल कर्मचारी व अधिकारी भी संक्रमित होने लगे है। मुरादाबाद रेल मंडल के तमाम अधिकारी व कर्मियों को एल-3 अस्पताल टीएमयू में भी भर्ती होना पड़ा। हालात देख रेलवे ने अपने एल-वन अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने में लगा है। रेलवे की कोशिश स्टाफ की कमी को पूरा करना है। सीएमएस डा. जगदीश चन्द्रा का कहना है कि डाक्टरों के लिए इंटरव्यू चल रहे है। प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी।
