दबंग फौजी ने एक परिवार के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

 

लखनऊ

राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में एक फौजी ने एक घर में घुसकर परिवार वालों पर जानलेवा हमला कर दिया और कई लोगों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है। बताया जा रहा है पूरा मामला बंथरा थाना क्षेत्र के रामनगर बरकोता का है। यहां पर एक दबंग फौजी ने पीड़ित पड़ोसी के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। पीड़ित चंद्रशेखर के सिर पर फौजी ने धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसमें उसके गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी फौजी कई लोगों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर चुका है। दबंग फौजी की गुंडई से मोहल्ले के लोग भी दहशत में हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस पर पीड़ित परिवार ने मामूली धाराओं में कार्यवाही करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *