हाट पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंण्डूरी  

चमोली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी बुधवार को निर्माणाधीन विष्णु गाढ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना प्रभावित गांव हाट पहुंचे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह रावत के साथ पहुंचे कांग्रेस नेता ग्रामीणों से मिले तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी हाट के ग्रामीणों के साथ है। कहा कि टीएचडीसी और प्रशासन ने ग्रामीणों के भवनों को तोड़कर जो अन्याय ग्रामीणों के साथ किया है। कांग्रेस उसकी घोर निन्दा करती है और इस अन्याय के खिलाफ पार्टी हर संभव ग्रामीणों के साथ रहेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी व्यथा कथा कांग्रेस नेताओं के सामने रखी और टीएचडीसी पर आरोप लगाया कि उसने ग्रामीणों के साथ अन्याय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *